बुधवार, 2 दिसंबर 2009

केवल लड़को के स्कूल में पढ़ना है नुकसानदेह

यह आम धारणा है कि जो लड़के सह-शिक्षा [लड़कों और लड़कियों को साथ में शिक्षा] स्कूलों में नहीं पढ़ते, आगे चल कर लड़कियों से सामान्य व्यवहार कर पाने में उन्हें समस्या आती है। लेकिन अब एक अध्ययन में इस धारणा की पुष्टि हो गई है।

इस अध्ययन में निष्कर्ष निकला है कि जो लड़के सिर्फ लड़कों वाले स्कूल में पढ़ने जाते हैं, उनका वैवाहिक जीवन उम्र के चालीसवें पड़ाव के बाद संकट में पड़ जाता है और तलाक की आशंका बढ़ जाती है। साथ ही ये लोग जल्दी ही डिप्रेशन के शिकार होते हैं। हालांकि लड़कों के स्कूल में पढ़े जो पुरुष इन समस्याओं से मुक्त रहते हैं, वे उन्हीं की तरह सामान्य जीवन जीते हैं, जैसे सह-शिक्षा में पढ़ने वाले लड़के।

लंदन विश्वविद्यायल की शिक्षा ईकाई की प्रोफेसर डायना लियोनार्ड ने यह अध्यय प्रस्तुत किया है। इस अध्ययन में 1958 में एक ही सप्ताह में जन्मे सत्रह हजार लोगों ने हिस्सा लिया था। जिनकी शिक्षा निजी और सरकारी स्कूलों में हुई थी।

लंदन में अध्यापकों के संगठन की सचिव मैरी बास्टेड के अनुसार एक बार फिर साफ हुआ है कि सिर्फ लड़कों के लिए चलने वाले स्कूल, लड़कों को लाभ नहीं पहंचाते। जबकि लड़कियों के मामले में स्थिति उल्टी है। सिर्फ लड़कियों की स्कूलों में पढ़ने वाली लड़कियां पुरुषों को सहज समझ लेती हैं। यह उन्हें प्रकृति प्रदत्ता है। जबकि लड़कों के साथ ऐसा नहीं हो पाता। यदि वे सह-शिक्षा में नहीं पढ़ते, तो लड़कियों को समझने में उन्हें हमेशा मुश्किलें आती हैं।

बास्टेड के अनुसार लड़कियों के साथ पढ़ते हुए लड़के, बेहतर ढंग से सीखते हैं और उनमें अपना विकास करने की भावना भी अधिक होती है। शोध में एक रोचक तथ्य यह भी सामने आया कि सिर्फ लड़कियों के स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियां आगे चल कर गणित और विज्ञान की पढ़ाई करती हैं, जबकि सह-शिक्षा में पढ़ने वाले लड़के कला और मानविकी का अध्यय करते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें